यूपी

गुरसरांय में कॉलेज के समय में चल रहीं कोचिंगो पर शासन करेगा कार्यवाही, एसडीएम ने पत्र भेजकर समितियों से मांगी आख्या

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। नगर में चल रहे अनाधिकृत कोचिंग सेंटर एवं विशेष कर विद्यालय संचालन के समय जो कोचिंग संचालित हो रहीं है उन पर शासन ने कार्यवाही करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक झांसी रति वर्मा के पत्र को संज्ञान में लेकर उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार ने इस संबंध में समिति बनाकर सघन चैकिंग के आदेश दे दिए। उन्होंने लिखा कि जो कोचिंग अनाधिकृत चल रहीं एवं विशेषकर विद्यालयों के समय में संचालित हो रहीं है,उनकी जांचकर आख्या प्रस्तुत करें। जिससे शासन उन पर कार्यवाही कर सके। उपजिलाधिकारी गरौठा ने निरीक्षण समिति में खण्ड शिक्षा अधिकारी, गुरसरांय मनोज लक्षकार,प्रधानाचार्य त्यागमूर्ति आत्माराम खैर इण्टर कॉलेज गुरसरांय धनप्रकाश तिवारी,प्रभारी निरीक्षक थाना गुरसरांय को पत्र भेजकर समितियां गठित कर विद्यालय संचालन के समय में चल रहीं कोचिंगों की रिपोर्ट मांगी है,जिससे उन पर कार्यवाही की जा सके। यह सूचना उपजिलाधिकारी गरौठा द्वारा जिलाधिकारी झांसी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक झांसी को भेजी गई है।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!