यूपी

अखिलेश द्विवेदी ने संभाली गरौठा कोतवाली की कमान

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गरौठा (झाँसी)। क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अखिलेश द्विवेदी ने गरौठा कोतवाली के नए प्रभारी निरीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करते ही इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी ने कहा क्षेत्र के असामाजिक तत्वों और अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित और पारदर्शी निस्तारण कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों को भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और रात्रि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता किया जाएगा।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!