E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*अभनपुर में अवैध मुरूम खनन का खेल जारी,

रात के अंधेरे में छलनी हो रही धरती; कार्रवाई पर उठे सवाल* 

*क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*अभनपुर में अवैध मुरूम खनन का खेल जारी, रात के अंधेरे में छलनी हो रही धरती; कार्रवाई पर उठे सवाल* 

 

 

अभनपुर। अभनपुर क्षेत्र में अवैध मुरूम खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप है कि रात के अंधेरे में लगातार मुरूम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

जानकारी के अनुसार, फिल्टर प्लांट के आसपास लगातार अवैध खनन हो रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस पर नाराजगी जताई है और कार्रवाई की मांग की है। नगर पालिका परिषद अभनपुर के उपाध्यक्ष बलविंदर गांधी भी इस मामले में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं होने से वे भी शिकायत करते-करते थक चुके हैं। इसके बावजूद अवैध खनन का सिलसिला लगातार जारी है।

 

–

बताया जा रहा है कि कई बार पुलिस और खनिज विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से मुरूम माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

 

अवैध खनन के कारण अभनपुर नगरपालिका क्षेत्र और ग्राम बेलभाटा का बड़ा हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। क्षेत्र में 30 फीट से भी अधिक गहरे कई गड्ढे बन गए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे उत्खनन से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।

 

–

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि शिकायतों, जनप्रतिनिधियों की मांग और विभागीय निरीक्षणों के बावजूद अवैध मुरूम खनन पर लगाम कौन लगाएगा और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी?

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!