Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय डोंगरगांव में ‘नशा मुक्त युवा –

विकसित भारत’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

 

*पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय डोंगरगांव में ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

*

डोंगरगांव | 2 अगस्त 2026

 

नगर पालिका डोंगरगांव क्षेत्र अंतर्गत पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, डोंगरगांव में आज “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने ध्यानपूर्वक श्रवण किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू त्रिपाठी जी, एसएमडीसी अध्यक्ष एडवोकेट सतीश पांडे जी, विद्यालय के प्राचार्य श्री बी.एल. देवांगन जी, श्री कोठारी जी, अंग्रेजी व्याख्याता श्रीमती सृष्टि शर्मा जी, यूनियन स्कूल डोंगरगांव के संचालक श्री साहू जी और भजन लाल साहू तथा माय भारत के वोलेंटियर सिद्धम चोपड़ा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक संदेश के पश्चात सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

 

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू त्रिपाठी जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन से विद्यार्थियों में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। वहीं एडवोकेट सतीश पांडे जी ने युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने की प्रेरणा दी। श्री कोठारी जी ने भी विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए सदैव अच्छे संस्कारों एवं अनुशासित जीवन अपनाने का संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य श्री बी.एल. देवांगन जी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर शिक्षा, चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने की सीख दी।

 

कार्यक्रम के अंत में माय भारत के वोलेंटियर सिद्धम चोपड़ा जी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का कार्यक्रम में सहभागिता एवं सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू त्रिपाठी जी ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों को नशा न करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। सभी ने नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु जागरूक करना तथा विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाना रहा। विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशे से दूर रहकर समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!