बैरिया शहीद स्मारक पर लहराया 101 फीट ऊंचा तिरंगा
1942 के अमर सेनानियों की स्मृति को समर्पित तिरंगे का भव्य लोकार्पण

संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता(रानीगंज बाजार)!
1942 की क्रांति में बलिदान देने वाले वीर अमर सेनानियों के राष्ट्रप्रेम, त्याग और वीरता की स्मृति को समर्पित 101 फीट ऊंचे तिरंगे का सोमवार को बैरिया शहीद स्मारक परिसर में भव्य एवं ऐतिहासिक लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर एवं नगर पंचायत बैरिया अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से तिरंगे का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत बैरिया के अधिशासी अधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू व विजय बहादुर सिंह
, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर गोंड, जिला कार्यसमिति सदस्य विशाल राजेश्वर तेजस्वी व अरविंद सिंह सेंगर सहित बैरिया विधानसभा के चारों मंडलों के अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, भाजपा पदाधिकारी, नगर पंचायत के सभासद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
101 फीट ऊंचा यह तिरंगा बैरिया के अमर शहीदों के त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बनकर सदैव लोगों को प्रेरणा देता रहेगा।


