Uncategorized

डॉ. आरपी रिछारिया महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बरुआसागर। नगर के डॉ. आरपी रिछारिया महाविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंध सचिव एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश रिछारिया ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं अंजलि, शिवानी, मोनिका, दीप, पिंकी, साक्षी साहू एवं मुस्कान ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान स्व. डॉ. गोविंददास रिछारिया विधि संस्थान के प्रबंध सचिव राहुल रिछारिया को ब्रिटेन की संसद में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने एवं वहां सम्मानित होने पर महाविद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति निगम के नेतृत्व में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम में रविप्रकाश शर्मा, डॉ. जेपीएन मिश्रा, निदेशक विधि संस्थान, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एसके श्रीवास्तव, शिवप्रसाद अग्रवाल, अरविंद यादव, सीताराम यादव, ओमी कुशवाहा, डॉ. नरेंद्र पाठक, डॉ. कल्पना द्विवेदी, डॉ. अरुण मिश्रा, रामनारायण विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम साहू, अनिल शर्मा, विजय तिवारी, आनंद कुशवाहा, विनय यादव, मेहर प्रकाश यादव, अमोल नामदेव एवं धर्मेंद्र तिवारी सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति निगम एवं सुरेशचंद बबेले ने किया। अंत में महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एसके श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!