Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस पर कालापीपल में ध्वजारोहण एवं वृक्षारोपण:-उत्कृष्ट कार्य के लिए मंडी सचिव धर्मेंद्र सिंह चौहान सम्मानित..!

सर्वाधिक मंडी शुल्क जमा करने वाले चार व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से किया सम्मानित

कालापीपल(बब्लू जायसवाल) देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति कालापीपल में गरिमापूर्ण ध्वजारोहण,वृक्षारोपण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया,भारसाधक/तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मंडी सचिव धर्मेंद्र सिंह चौहान सहित मंडी अधिकारी-कर्मचारी,व्यापारी, हम्माल, तौलावटी एवं किसान साथी उपस्थित रहे,कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ,इसके पश्चात मंडी परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित मंडी का संदेश दिया गया,उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देख-भाल करने का संकल्प लिया।

* मंडी सचिव की पहल बनी सम्मान की नई परंपरा*

कृषि उपज मंडी में पारदर्शिता,बेहतर कार्यप्रणाली एवं व्यापारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंडी सचिव धर्मेंद्र सिंह चौहान की पहल पर शुरू की गई,नवाचारपूर्ण मुहिम के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में सर्वाधिक मंडी शुल्क जमा करने वाले व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया,अनाज मंडी प्रांगण से शर्मा ब्रदर्स के प्रो.महेश कुमार शर्मा एवं पलक ट्रेडर्स के प्रो.मुकेश खंडेलवाल, जबकि फल-सब्जी मंडी प्रांगण से श्री बलराम ट्रेडर्स के प्रो.बालकृष्ण पाटीदार एवं श्री राम ट्रेडर्स के प्रो.अनिकेत मेवाड़ा को सम्मानित किया गया।

🏆 शाजापुर जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए मंडी सचिव सम्मानित कार्यक्रम की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में कृषि उपज मंडी समिति कालापीपल के मंडी सचिव धर्मेंद्र सिंह चौहान को पूरे शाजापुर जिले में विभागीय उत्कृष्ट कार्य एवं प्रभावी मंडी संचालन के लिए माननीय शाजापुर कलेक्टर एवं मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया,

इनका कहना है…!

सम्मान के बाद धर्मेंद्र सिंह चौहान ने इस उपलब्धि का श्रेय मंडी बोर्ड के आयुक्त सह प्रबंध संचालक श्री कुमार पुरुषोत्तम एवं संयुक्त संचालक प्रवीण चौधरी के मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया,उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मंडी को और अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं किसान-व्यापारी हितैषी बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जाएंगे,कार्यक्रम में मंडी की नवाचारपूर्ण पहल, बेहतर व्यवस्थाओं एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की उपस्थित व्यापारियों,किसानों एवं मंडी से जुड़े विभिन्न वर्गों द्वारा सराहना की गई,अंत में मंडी सचिव श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों,व्यापारियों,हम्मालों,तौलावटी एवं किसान साथियों का आभार व्यक्त किया।

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!