*जब पत्रकार नाराज हुए* *मामला स्वतंत्रता दिवस का*
*आज स्वतंत्रता दिवस के समारोह में दिग्विजय स्टेडियम के पूर्ण होने के बाद भी आयोजन पीटीएस मैदान में होने को लेकर लोगों के बीच तरह तरह की चर्चा और आश्चर्य का विषय बना रहा।*
*जब पत्रकार नाराज हुए*
*मामला स्वतंत्रता दिवस का*
**राजनांदगांव*।
_संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव_
*आज स्वतंत्रता दिवस के समारोह में दिग्विजय स्टेडियम के पूर्ण होने के बाद भी आयोजन पीटीएस मैदान में होने को लेकर लोगों के बीच तरह तरह की चर्चा और आश्चर्य का विषय बना रहा।*
पूर्व में दिग्विजय स्टेडियम के अधूरे निर्माण के चलते कभी यह कार्यक्रम म्युनिसिपल स्कूल और कभी स्टेट स्कूल के बाद पीटीएस ट्रांसफर हो गया था परंतु दिग्विजय स्टेडियम के पूर्ण रूप से निर्माण के बाद दिग्विजय स्टेडियम में पूर्व में सालों के होने वाले कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस को लेकर आम जनता के बीच इस बार कार्यक्रम की उम्मीद थी और स्टेडियम निर्माण के पूर्व यहां हमेशा कार्यक्रम होते थे परंतु इस बार स्टेडियम की बजाय स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम पीटीएस में कराने से कलेक्टर के अजीबोगरीब निर्णय पर सवाल उठ रहे है।
आज 15 अगस्त स्वतंत्रता समारोह के कार्यक्रम में पूर्व की तरह राजनांदगांव विधायक तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि थे और उन्होंने तय समय पर झंडा रोहण कर विभिन्न लोगों और बच्चों को पुरस्कार भी आवंटित किए।विभिन्न स्कूलों के बच्चे और कैडेट्स ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। मार्च परेड सलामी के अलावा विभिन्न तरह के कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रम में नेता लोग अपनी नजदीकी दिखाने मुख्य अतिथि के आसपास मडराते नजर आए। यह चर्चा आम रही की आखिर हो क्या रहा है
