Uncategorized

एसआरएमयू में एआई एवं जनरेटिव एआई टूल्स पर फैकल्टी व स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ आयोजन

अमित कुमार चावला /लखनऊ

 

लखनऊ/बाराबंकी.श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय ;एसआरएमयू के वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र संकाय आईएमसीई द्वारा आईसीएफएआई इंडियन बिजनेस स्कूल के सहयोग से शनिवार को एआई एवं जनरेटिव एआई टूल्स विषय पर एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम तथा स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं.पंकज अग्रवाल, प्रतिकुलाधिपति इं. पूजा अग्रवाल एवं शैक्षणिक सलाहकार आरुषि अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा कुलपति प्रो. डॉ.विजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र संकाय की विभागाध्यक्ष प्रो.डॉ. वीना सिंह के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम में सभी को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.डॉ. विजय तिवारी ने शिक्षा ,उद्योग तथा भविष्य के पेशेवर परिदृश्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और जनरेटिव एआई के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला तथा छात्रों को उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने और अपने कौशल को निरंतर उन्नत करने के लिए प्रेरित किया। प्रो.डॉ. वीना सिंह ने अपने संबोधन में तकनीकी जागरूकता विकसित करने और एआई टूल्स को शैक्षणिक व पेशेवर शिक्षा में एकीकृत करने के महत्व पर जोर दिया।
दोनों कार्यक्रमों की मुख्य वक्ता आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल गुरुग्राम से डॉ. रिचा भार्गव रहीं। उन्होंने शिक्षकों एवं छात्रों को चैटजीपीटीए ,जेमिनी माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट तथा कैनवा एआई जैसे टूल्स के माध्यम से पाठ योजनाए प्रेजेंटेशनए प्रश्न.पत्र , शोध सारांश एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री तैयार करने के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने स्पष्ट किया कि एआई को शिक्षक या व्यक्ति के स्थान पर नहींए बल्कि सहायक उपकरण के रूप में अपनाना चाहिएए ताकि शैक्षणिक ईमानदारी आलोचनात्मक सोच और जिम्मेदार उपयोग सुनिश्चित हो सके।
डॉ.भार्गव ने उत्पादकता,रचनात्मकता सीखने की प्रक्रिया तथा निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने में एआई की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिभागियों ने एआई के अवसरों, चुनौतियों,डेटा गोपनीयता तथा शैक्षणिक निष्ठा जैसे मुद्दों पर भी विचार.विमर्श किया। आयोजन में लेफ्टिनेंट सीएमए डॉ.नैंसी गुप्ता, अव्नैर सिंह,अवंतिका त्रिपाठी,श्रमिष्ठा श्रीवास्तव तथा रिया कामरा ने संयोजक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन लेफ्टिनेंट सीएमए डॉ.नैंसी गुप्ता एवं प्रो.डॉ.मनोज कुमार ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!