हरियाली तीज पर अग्रवाल वूमेंस क्लब ने मनाया उत्सव

बरूआसागर ( झाँसी ) । अग्रवाल वूमेंस क्लब द्वारा बुधवार को पर्ल्स पैलेस, बरूआसागर में हरियाली तीज का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज की कई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
इस दौरान महिलाएं हरे रंग की साड़ियों में सज-धजकर कार्यक्रम में पहुंचीं। हरियाली तीज के अवसर पर विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और उत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी महिलाओं ने साथ बैठकर सामूहिक भोजन किया। आयोजन ने आपसी मेल-जोल और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्षा सुनीता अग्रवाल के साथ पिंकी अग्रवाल, रानी अग्रवाल, उषा अग्रवाल, रूबी अग्रवाल एवं अमृता अग्रवाल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन मुस्कान अग्रवाल ने किया।


