हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित*
संसद के मॉनसून सत्र का गुरुवार को आखिरी दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच खत्म हुआ।
*हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित*
_संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव_

नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र का गुरुवार को आखिरी दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच खत्म हुआ। लोकसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं, राज्यसभा में भी विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक और विरोध देखने को मिला।
लोकसभा में सत्र के समापन से पहले वंदे मातरम् का पूरा गायन हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत बड़ी संख्या में सांसद सदन में मौजूद रहे। वंदे मातरम् के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की।
पूरे मॉनसून सत्र के दौरान विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। NEET से जुड़ी गड़बड़ियों, दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर से जुड़े चंदे में कथित अनियमितताओं समेत कई मुद्दों पर विपक्ष ने जोरदार विरोध किया। इसके चलते सदन की कार्यवाही कई बार बाधित हुई।
संसद परिसर में भी गुरुवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से अलग-अलग मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया। पूरे सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव का माहौल बना रहा। राज्यसभा में भी अंतिम दिन जोरदार हंगामे के कारण कामकाज प्रभावित हुआ।
मॉनसून सत्र के दौरान लगातार विरोध और हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही पर इसका व्यापक असर देखने को मिला। गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के साथ ही मॉनसून सत्र का समापन हो गया।
