*➡️ खाद्य विभाग के खराब नाश्ते ने किया मूड ऑफ*
*आज सुबह से मौसम में ठंडकता रही मौसम विभाग की सूचना अनुसार*
*➡️ खाद्य विभाग के खराब नाश्ते ने किया मूड ऑफ*
*आज सुबह से मौसम में ठंडकता रही मौसम विभाग की सूचना अनुसार*
*राजनांदगांव* ।
*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव*
अनुमानित रूप से बारिश की अपेक्षा की जा रही थी परंतु मौसम साफ, सुंदर सुहाना रहा ।जिसके चलते दर्शकों ने 15अगस्त के कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम को कवर करने पहुंचे पत्रकारों को खाद्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराया नाश्ता चर्चा का विषय रहा। नाश्ते में एक बिस्किट, एक बूंदी का लड्डू, एक ₹5 का नमकीन एक आलू गुंडा था और पानी की बोतल गायब रही। इस सामानों की क्वालिटी भी हल्की थी ।इसी तरह पत्रकारों की कुर्सी पर अन्य लोगों ने कब्जा कर लिया था।जिसको लेकर कई पत्रकारों में नाराजगी नजर आई और उनका मूड ऑफ रहा हालांकि कोई भी खुलकर मौक़ा पर नहीं कह पाया लेकिन चौक चौराहा पर चर्चा चल रही है। अभी हाल में खाद्य और अपमिश्रण विभाग ने विभिन्न दुकानों से कई नमूने लिए हैं और उसको लेकर शहर में तरह तरह की चर्चा जारी है। सामान्य और अजीब टाइप के नाश्ते को लेकर कार्यक्रम में ही चर्चा बनी रही कि खाद्य विभाग को जिला कलेक्टर ने कैसा अजीबोगरीब निर्देश दिया है ।पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के कार्यक्रम में जिला प्रशासन के लिए खाद्य विभाग को शायद सही ढंग से दिशा निर्देश नहीं दिया गया था। जिसके चलते यह अजीबोगरीब नाश्ता चर्चा का विषय है कि जितना नाश्ता मंगाया गया था ।उसके अधिक बिलिंग का गुणा भाग हुआ है अब यह क्या मामला है कि नाश्ता घोटाले की चर्चा है और उसको लेकर कोई कहने से बच रहा है। कोई भी अधिकारी अथवा नेता इस बारे में कहने से बच रहे हैं जब हमने विभिन्न नेताओं से बात करने का संपर्क किया तो उन्होंने कॉल उठाना मुनासिब नहीं समझा जब समारोह में उपस्थित लोगों से चर्चा की गई तो उन्होंने भी स्वीकार किया कि नाश्ता वाकई में अच्छी क्वालिटी का नहीं था। उसका तेल और स्वाद ठीक नहीं था।पूर्व में भी कई कार्यक्रम में पत्रकारों को नजरअंदाज करने को लेकर भी अक्सर चर्चा होता रही है जिसको लेकर राजनांदगांव कलेक्टर गंभीर नजर नहीं आ रहे है।