यूपी

पंजाब से दबोचा गया 25 हजार का इनामी जालसाज और पत्नी, 25 लाख की ठगी कर थे फरार

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। झांसी की नवाबाद थाना पुलिस और सर्विलांस सेल की टीम ने पार्टनरशिप और अस्पताल के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ₹25,000 के इनामी भगोड़े अभियुक्त डॉ. बीरेन्द्र सिंगरिया और उसकी पत्नी पूजा शर्मा को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उरई (जालौन) निवासी ओमप्रकाश वर्मा ने थाना नवाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने एक्स-रे व पैथोलॉजी लैब में पार्टनरशिप का लालच देकर फर्जी दस्तावेजों और डीडी के जरिए उनसे 25 लाख रुपये ठग लिए थे। इस आधार पर मुकदमा संख्या 473/24 धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा आरोपियों द्वारा शिवाजीनगर स्थित ‘विद्या हेल्थ केयर’ अस्पताल के नाम पर भी कई लोगों से धोखाधड़ी करने की शिकायतें दर्ज थीं। पिछले 2 वर्षों से फरार चल रहे डॉ. बीरेन्द्र पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। 25 सितंबर 2026 को सर्विलांस सेल की मदद से मिली सटीक लोकेशन के आधार पर नवाबाद पुलिस टीम ने सेक्टर-77, मोहाली (पंजाब) में दबिश देकर दोनों को धर दबोचा। आरोपी बीरेन्द्र सिंगरिया के खिलाफ झांसी व जालौन के थानों में 7 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि उसकी पत्नी पूजा शर्मा के खिलाफ भी 4 मुकदमे दर्ज हैं।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!