Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

शक्ति स्थल पर गूंजा राजीव गांधी का दूरदर्शी नेतृत्व, कांग्रेस नेताओं ने कहा— संचार क्रांति और पंचायत राज से बदली देश की तस्वीर

 

oplus_8388608

कांटाफोड़ -पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बुधवार को कांटाफोड़ स्थित शक्ति स्थल पर कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत की नींव मजबूत करने वाला और दूरदर्शी नेतृत्व देने वाला नेता बताया। कार्यक्रम में उनके देश के विकास, तकनीकी प्रगति और ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत करने वाले योगदानों को याद किया गया।पीसीसी सदस्य मनोज होलानी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को नई तकनीकी दिशा दी और 21वीं सदी की सोच के साथ भारत को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उनके नेतृत्व में युवाओं को राजनीति और विकास से जोड़ने का प्रयास हुआ, जिसका प्रभाव आज भी दिखाई देता है।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु मीणा ने कहा कि आज देश में जो संचार क्रांति देखने को मिल रही है, उसकी मजबूत नींव राजीव गांधी ने रखी थी। मोबाइल और सूचना तकनीक के विस्तार ने भारत की तस्वीर बदल दी है। साथ ही उन्होंने पंचायत राज व्यवस्था को सशक्त बनाकर गांवों में लोकतंत्र को मजबूती देने के उनके फैसले को ऐतिहासिक बताया।वरिष्ठ कांग्रेस नेता निर्मल पुरोहित ने कहा कि राजीव गांधी के सिद्धांत और विकास की सोच कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं। पार्टी उनके बताए रास्ते पर चलकर संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेगी।
युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अर्पित जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया।
कार्यक्रम का संचालन अंकुश सारडा ने किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजाराम यादव, गुरमीत भाटिया, विधानसभा अध्यक्ष चेतन जारवाल, मुकेश राठौर, बृजमोहन तिवारी, रामेश्वर शर्मा, रजाक सदर, अभिषेक जोशी, देवेंद्र पटेल, लोकेश गुर्जर, हुकुम सत्तावन, गुलाब सिसोदिया, ललित सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!