E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़देशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

विद्युत आघात की चपेट में आकर अनुदेशिका की आकस्मिक मौत

घर में टेबल फैन बंद करते वक्त हुई दुर्घटना अस्पताल में हुई मृत्यु

बलिया। जनपद के ननौरा क्षेत्र से एक ह्रदयविदारक घटना सामने आ रही है जिसमें कम्पोजिट विद्यालय गौवापार में अनुदेशिका के पद पर तैनात और भुंवराखूंट (ननौरा) की निवासिनी अनीता देवी पत्नी संजय यादव का सोमवार सुबह विद्युत आघात की चपेट में आने से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से शिक्षा जगत और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

अनीता देवी जो कंपोजिट विद्यालय गौवापार में अनुदेशिका के पद पर कार्यरत थीं, सोमवार सुबह वह अपने कमरे में थीं जब यह घटना हुई, परिजनों के अनुसार, टेबल फैन बंद करते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गईं और फैन से चिपक गईं। परिजनों ने उन्हें किसी तरह फैन से अलग किया और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले गए।

जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद अनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

जानकारी के अनुसार अनीता देवी अपने पीछे परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई हैं, जबकि उनके पति विदेश में रहकर काम करते हैं उनके आकस्मिक निधन की खबर से शिक्षा जगत में भी दुख का माहौल है। विद्यालय के सहकर्मियों और शिक्षकों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं वहीं क्षेत्र में भी ऐसी आकस्मिक घटना से लोग स्तब्ध और दुखी है।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!