E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

दूरस्थ अंचल की केरसेकोड़ी पंचायत ने रचा नया उदाहरण

मुख्यमंत्री ने की सराहना!!

दूरस्थ अंचल की केरसेकोड़ी पंचायत ने रचा नया उदाहरण, मुख्यमंत्री ने की सराहना!!

 

सुमित (जिला संवाददाता, कांकेर)

 

पखांजूर। दूरस्थ एवं आदिवासी अंचल कोयलीबेड़ा क्षेत्र के लिए गौरव की खबर सामने आई है। प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली केरसेकोड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं कोयलीबेड़ा विकासखंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उदय प्रकाश नाग जी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। पंचायत में बेहतर स्वच्छता एवं शौचालय व्यवस्था को लेकर किए गए कार्यों की मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सराहना की।

 

मुख्यमंत्री साय ने कोयलीबेड़ा जैसे दूरस्थ क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां तैयार किया गया शौचालय मॉडल न केवल प्रदेश, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों और दूरस्थ क्षेत्र की चुनौतियों के बावजूद पंचायत स्तर पर बेहतर कार्य किया जाना सराहनीय है।

 

मुख्यमंत्री ने उदय प्रकाश नाग के कार्यों की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी विकास कार्यों को गति देने के लिए इसी तरह प्रयास करें, तो छत्तीसगढ़ विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकता है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

 

केरसेकोड़ी पंचायत की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इसे कोयलीबेड़ा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए पंचायत की पूरी टीम को बधाई दी।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!