यूपी

झाँसी के बड़ागांव में ताश के पत्तों पर दांव लगाते 5 जुआरी गिरफ्तार, नकद राशि बरामद

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना बड़ागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 5 अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान धर्मेंद्र यादव,अमित कुमार यादव,हरनरायन कुशवाहा,मंगल रायकवार और देवेंद्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से फड़ से ₹5,400 नकद,52 ताश के पत्तों की एक गड्डी और जामातलाशी के ₹3,250 (कुल ₹8,650) बरामद किए हैं। इस मामले में थाना बड़ागांव पर मु०अ०सं० 199/2026 धारा 13जी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवपाल सिंह गौर,उपनिरीक्षक अरविंद कुमार पाल व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!