*⏩पूर्व विधायक छन्नी साहू का वॉट्स अप नंबर हैक
65 हजार रुपये की मांग से मचा हड़कंप*
*⏩पूर्व विधायक छन्नी साहू का वॉट्स अप नंबर हैक, 65 हजार रुपये की मांग से मचा हड़कंप*
*भुनेश्वरी साहू छुरिया जिला रिपोर्टर*
राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की सबसे चर्चित पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू का वॉट्स अप नंबर कथित रूप से हैक किए जाने का मामला सामने आया है। हैकर्स द्वारा उनके वॉट्स अप से परिचित लोगों को मैसेज भेजकर 65 हजार रुपये की राशि की मांग की जा रही है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों द्वारा वॉट्स अप पर मैसेज भेजकर यूपीआई I काम नहीं करने का हवाला दिया जा रहा है और तत्काल 65 हजार रुपये भेजने का आग्रह किया जा रहा है। जब कुछ लोगों ने इस संबंध में छन्नी साहू से संपर्क किया, तब वॉट्स अप नंबर हैक होने की जानकारी सामने आई।
छन्नी साहू के पति चंदू साहू ने बताया कि मामले की जानकारी साइबर सेल और पुलिस को दे दी गई है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके वॉट्स अप नंबर से आने वाले किसी भी तरह के पैसों से संबंधित संदेश पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के किसी भी खाते या यूपीआई नंबर पर राशि ट्रांसफर न करें।
लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों के बीच इस तरह की घटनाएं लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। साइबर अपराधी अब परिचित लोगों के वॉट्स अप अकाउंट या नंबर का दुरुपयोग कर उनके संपर्कों से आर्थिक मदद के नाम पर पैसे मांग रहे हैं। ऐसे में किसी भी संदिग्ध संदेश की तत्काल संबंधित व्यक्ति से फोन पर पुष्टि करना जरूरी है।
