*उत्सव के दौरान ‘इजी कार रेंटल’ के सौजन्य से विशाल प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया*
*सृष्टि कॉलोनी में 11वें गणेशोत्सव पर भव्य प्रसादी वितरण, 'सौरमंडल व आकाशगंगा' की थीम रही आकर्षण का केंद्र*
*उत्सव के दौरान ‘इजी कार रेंटल’ के सौजन्य से विशाल प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया*
*सृष्टि कॉलोनी में 11वें गणेशोत्सव पर भव्य प्रसादी वितरण, ‘सौरमंडल व आकाशगंगा’ की थीम रही आकर्षण का केंद्र*
संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव।
राजनांदगांव। सृष्टि कॉलोनी स्थित ‘सृष्टि युवा गणित उत्सव समिति’ द्वारा इस वर्ष 11वें गणेशोत्सव का आयोजन अत्यंत धूमधाम व श्रद्धा भाव से किया गया। समिति द्वारा निरंतर पिछले 11 वर्षों से कॉलोनी में भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस वर्ष समिति द्वारा पंडाल और झांकी को सौरमंडल एवं आकाशगंगा (Galaxy) की अनोखी थीम पर सजाया गया था, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा और आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा।
उत्सव के दौरान ‘इजी कार रेंटल’ के सौजन्य से विशाल प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष धनंजय पांडे भी उपस्थित रहे। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “समिति का यह निरंतर प्रयास रहा है कि हर साल गणेशोत्सव के माध्यम से समाज में रचनात्मकता और सांस्कृतिक एकजुटता का बेहतर से बेहतर संदेश दिया जा सके। हमारा उद्देश्य हर वर्ष और अधिक भव्य व प्रेरणादायी आयोजन करने का रहता है।”
इस सफल आयोजन में समिति के सभी सदस्यों और कॉलोनीवासियों का विशेष योगदान रहा।
सुगम यात्रा के लिए ‘इजी कार रेंटल’ ने लॉन्च की ‘सेल्फ ड्राइव कार’ सर्विस, ग्राहकों को मिलेगी आजादी और सुविधा
राजनांदगांव। शहर की जानी-मानी ट्रैवल सर्विस प्रदाता संस्था ‘इजी कार रेंटल’ ने अपने ग्राहकों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए एक नई और आधुनिक सेवा ‘सेल्फ कार ड्राइव’ (Self Drive Car Service) की शुरुआत की है।
इस नई सर्विस के तहत अब ग्राहक अपनी पसंद की कार किराए पर लेकर खुद ड्राइव करके अपनी यात्रा का आनंद ले सकेंगे। आउटस्टेशन ट्रैवलिंग, फैमिली ट्रिप या बिज़नेस टूर के लिए यह सेवा ग्राहकों को बिना किसी ड्राइवर के अपनी गोपनीयता और सहूलियत के अनुसार सफर करने की पूरी आजादी देगी।
इजी कार रेंटल के संचालकों ने बताया कि उनकी सभी कारें पूरी तरह से मेंटेन, बीमित और आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। किफायती दरों और आसान बुकिंग प्रक्रिया के साथ यह सर्विस शहर और आसपास के यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।
