‘शुजालपुर में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित-सचिन सोनी ने दी सौर ऊर्जा की तकनिकी जानकारी”

✍️भारत संवाद ✍️
कालापीपल(बब्लू जायसवाल)शुजालपुर मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के संभाग कार्यालय शुजालपुर में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘पीएम सूर्य घर:मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सौर ऊर्जा विशेषज्ञ श्री सचिन सोनी उपस्थित रहे,कार्यपालन यंत्री (EE) बी.एल.गुजराती की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन महिपाल सिंह खींची द्वारा किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सचिन सोनी ने नागरिकों को रूफटॉप सोलर सिस्टम की आधुनिक तकनीक,सब्सिडी और इसके दीर्घकालिक फायदों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार तीन किलोवाट पांच किलोवाट से लेकर बड़े सोलर प्लांट लगाकर नागरिक अपने बिजली बिल को शून्य कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने आधुनिक सोलर पैनल्स की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नई तकनीक से कम धूप में भी बेहतर विद्युत उत्पादन संभव है,कार्यपालन यंत्री बी.एल.गुजराती ने उपभोक्ताओं को योजना का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया और विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं व प्रक्रिया की जानकारी साझा की,
कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक व उपभोक्ता उपस्थित रहे,अंत में नागरिकों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।




