बिजली कटौती के विरोध में जबर गणेश पंडाल में अनिश्चितकालीन धरना
हिंदू नेता मनोज शर्मा ने बिजली विभाग पर लगाए भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप

बरुआसागर ( झाँसी )। नगर के जबर गणेश पंडाल में गणेश उत्सव के बीच उस समय माहौल बदल गया, जब अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू हो गया। हिंदू नेता मनोज शर्मा संस्था एवं गणेश मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
धरने के दौरान मनोज शर्मा ने बिजली विभाग पर बरुआसागर में लगातार अघोषित बिजली कटौती किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से हिंदू त्योहारों के दौरान बिजली कटौती की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। उनका आरोप है कि बरुआसागर कस्बे में कभी भी बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है, जिससे आम नागरिकों और धार्मिक आयोजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मनोज शर्मा ने विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन कई बार अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। उन्होंने बिजली व्यवस्था में सुधार और अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग की।
धरने में रजनीश शर्मा, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, अमित तिवारी, लखन प्रजापति, धनवीर सरदार, राजेश सेन, जितेंद्र वर्मा, दिलीप रजक, सतीश रायकवार, राहुल सेन, अजय जतारिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग से बरुआसागर की विद्युत व्यवस्था में सुधार करने और अघोषित कटौती की समस्या का समाधान करने की मांग की है।




