लोकल न्यूज़

राजस्व अधिकारी बने अर्जुन कुमार मौर्य, पूर्व प्रधान विनोद सिंह ने किया सम्मानित

 

संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता(रानीगंज बाजार)

ग्राम पंचायत कोटवां के चेता छपरा निवासी अर्जुन कुमार मौर्य, पुत्र श्री विजय शंकर मौर्य, का चयन राजस्व अधिकारी पद पर होने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अर्जुन कुमार मौर्य ने अपनी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा अपने ही गांव स्थित श्री सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज से कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्राप्त की तथा उच्च शिक्षा श्री सुदिष्ट बाबा पी.जी. कॉलेज से बी.ए. कर पूरी की।
राजस्व अधिकारी पद पर चयनित होने के उपलक्ष्य में ग्राम सभा कोटवां के पूर्व प्रधान विनोद सिंह उनके आवास पर पहुंचे और अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अर्जुन की सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे ग्राम पंचायत कोटवां एवं आसपास के गांवों के लिए गर्व का विषय है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें कठिन परिश्रम एवं लगन के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित करेगी।
ग्रामीणों ने भी अर्जुन कुमार मौर्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!