E-Paperटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

बलिया स्टेशन को मिली वाराणसी मंडल की पहली स्लीपिंग पॉड एवं डॉरमेट्री

अब स्टेशन पर ही मिलेगा सुरक्षित, किफायती और आरामदायक विश्राम

बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने बलिया स्टेशन पर अपनी पहली स्लीपिंग पॉड एवं डॉरमेट्री की सुविधा शुरू की है।

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के निर्देश में शुरू की गई यह सुविधा यात्रियों को घंटों के आधार पर सुरक्षित और आरामदायक विश्राम उपलब्ध कराएगी।

यहां कुल 25 बेड उपलब्ध हैं। सुविधा में चार श्रेणियाँ शामिल हैं—

  • वातानुकूलित कॉमन डॉरमेट्री,
  • सिंगल बेड,
  • डीलक्स रूम और
  • महाराजा रूम।
    जिनकी बुकिंग 3, 6, 9, 12 तथा 24 घंटे के लिए की जा सकती है।
•कनेक्टिंग ट्रेनों के यात्रियों के लिए विशेष लाभ

कनेक्टिंग ट्रेनों के बीच प्रतीक्षा या रात्रि ठहराव की आवश्यकता वाले यात्रियों के लिए यह व्यवस्था अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इससे स्टेशन पर यात्री अनुभव में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।
यह सुविधा 10 वर्ष के अनुबंध के अंतर्गत संचालित की जाएगी, जिससे मंडल के गैर-किराया राजस्व में भी वृद्धि होगी।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!