E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशयुवाराज्यलोकल न्यूज़

*छत्तीसगढ़ दुर्ग कक्षा 5वीं के छात्र ने की खुदकुशी* ,

*बड़े पिता के अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से था नाराज !* 

*छत्तीसगढ़ दुर्ग कक्षा 5वीं के छात्र ने की खुदकुशी* ,

 *बड़े पिता के अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से था नाराज !* 

 *संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव।* 

 

दुर्ग। भिलाई के कुरूद इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र मनीष देवांगन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि परिजन उसे बड़े पिता के अस्थि विसर्जन में नहीं ले गए थे। हालांकि, छात्र के खुदकुशी करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

घटना जामुल थाना क्षेत्र के नवीन चौक के पास की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मनीष पांचवीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले परिवार में बड़े पिता के अस्थि विसर्जन के लिए जाने को लेकर बात हुई थी। इस दौरान छात्र को वहां जाने से मना कर दिया गया था। अब इस घटना को खुदकुशी से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद जामुल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

 

 

जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना से पहले छात्र किन परिस्थितियों से गुजर रहा था और क्या वह किसी बात को लेकर परेशान था। फिलहाल पुलिस ने खुदकुशी के पीछे किसी वजह की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!