Uncategorized

“नगर सहित क्षेत्र में नवरात्रि की घूम”मां की अराधना में डूबा श्रद्धालु….!

“नगर सहित क्षेत्र में नवरात्रि की घूम”मां की अराधना में डूबा श्रद्धालु….

✍️✒️भारत संवाद ✒️✍️

कालापीपल(बब्लू जायसवाल)कालापीपल नगर सहित ग्रामीण अंचल में शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत के साथ ही माहौल भक्तिमय हो गया है,झाकीयो में घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय शक्ति आराधना का पर्व की शुरुआत हो गई,नगर के विभिन्न पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू की गई,मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी,नवरात्रि के प्रथम दिन नगर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को बैंड-बाजे,ढोल-ताशों और डीजे की धुन के साथ जुलूस के रूप में पंडालों तक ले जाया गया,श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर माता के जयकारे लगाते हुए नजर आए,शुभ मुहूर्त में घटस्थापना कर मां शक्ति की आराधना शुरू की गई,नगर की शिवनगर कॉलोनी में मां दुर्गा सहित नौ प्रतिमाओं और शिव परिवार की स्थापना की गई,वहीं भवानी चौक पर मां महाकाली की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई,इसके अलावा शुजालपुर रोड स्थित कैला माता मंदिर,सीहोर रोड स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर और पानखेड़ी कॉलोनी स्थित मां दुर्गा मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया है,नवरात्रि के नौ दिनों तक विभिन्न मंदिरों और पंडालों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,वहीं क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थस्थल देहरी घाट स्थित मां पार्वती मंदिर में भी नौ दिवसीय पर्व के दौरान विशेष अनुष्ठान और धार्मिक आयोजन होंगे,शारदीय नवरात्रि को शक्ति की उपासना का विशेष पर्व माना जाता है,इन नौ दिनों में श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं,नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही कालापीपल सहित पूरे क्षेत्र में आस्था और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!