यूपी
SSP विकास कुमार ने की जनसुनवाई: पीड़ितों को दिलाया न्याय का भरोसा, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए पीड़ितों एवं फरियादियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने सभी फरियादियों को निष्पक्ष एवं त्वरित न्याय का पूरा भरोसा दिलाया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी विकास कुमार ने संबंधित थाना अध्यक्षों और विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं न्यायोचित निस्तारण समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर पीड़ित को राहत पहुंचाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।




