यूपी

सीएमओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा का निरीक्षण

प्रसव सेवाओं को किया जाये सुदृढ़: सीएमओ

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

साफ-सफाई, ओपीडी एवं दवा वितरण व्यवस्था मिली संतोषजनक

झांसी। तहसील गरौठा में आयोजित समाधान दिवस के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ. शिशिर पुरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में साफ-सफाई, ओपीडी संचालन, दवा वितरण तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के समय डॉ. विमल कुमार अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बामौर, डॉ. ओपी राठौर अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय,डॉ. राहुल गुप्ता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा,श्री आर. एम. मौर्या अपर शोध अधिकारी,श्री शैलेश कुमार बीपीएम बामौर सहित चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष,औषधि भंडारण कक्ष, प्रसव कक्ष एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनपद की दूरस्थ चिकित्सा इकाइयों में से एक है और यहां व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं संतोषजनक पाई गई हैं। प्रसव कक्ष के निरीक्षण के दौरान डॉ. शिशिर पुरी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव हेतु प्रेरित किया जाए, जिससे सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा मिले तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ हो सकें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में स्वच्छता, समयबद्ध ओपीडी, गुणवत्तापूर्ण उपचार एवं मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार को निरंतर बनाए रखा जाए, ताकि आमजन को बेहतर एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होती रहें।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!