यूपी

जनपद में विद्युत व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए जिलाधिकारी ने उठाए कड़े कदम

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु कंट्रोल रूम में मजिस्ट्रेटों की लगाई शिफ्टवार ड्यूटी निर्धारित

झांसी। जनपद में विद्युत व्यवस्था के सुचारू संचालन, विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण, अनुश्रवण तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा सोशल मीडिया सेल स्थित विद्युत नगरीय वितरण मण्डल कार्यालय, माताटीला हाइडिल कॉलोनी, सिविल लाइंस, झांसी में स्थापित जनपदीय कंट्रोल रूम में मजिस्ट्रेटों/अधिकारीगण की शिफ्टवार ड्यूटी निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रथम शिफ्ट में प्रातः 08:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक श्री अरविंद वर्मा, अवर अभियंता, सिंचाई विभाग (6394184623) को तैनात किया गया है। द्वितीय शिफ्ट में सायं 04:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक श्री रिषभ सिंह, अवर अभियंता, केन बेतवा लिंक नहर परियोजना (9335332588) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तृतीय शिफ्ट में रात्रि 12:00 बजे से प्रातः 08:00 बजे तक श्री राम आसरे, अवर अभियंता, केन बेतवा लिंक नहर परियोजना (8173994238) ड्यूटी पर रहेंगे। रिजर्व अधिकारी के रूप में श्री चन्दन सिंह, अवर अभियंता, भूमि संरक्षण कार्यालय (7985239956) को नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी/मजिस्ट्रेट अपनी निर्धारित शिफ्ट में जनपदीय कंट्रोल रूम में उपस्थित रहकर प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करेंगे तथा दैनिक रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) को उपलब्ध कराएंगे, जिससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी एवं जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!