E-Paperटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

पुलिस अधीक्षक ने उभांव थाने में नवनिर्मित आरक्षी बैरक का किया उद्घाटन

नागरिक पुलिसिंग पर जोर, संभ्रांत नागरिकों और ग्राम प्रहरियों संग की बैठक

बलिया: जनपद में पुलिसकर्मियों की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने ब्लॉक प्रमुख सीयर आलोक सिंह के साथ उभांव थाना परिसर में नवनिर्मित आरक्षी बैरक का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर एवं बैरकों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उद्घाटन उपरांत आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय समितियों के निरंतर संपर्क में रहें, जिससे आपसी विवादों का शांतिपूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया जा सके।

नागरिक पुलिसिंग नियमित बीट भ्रमण व चौपाल: बीट अधिकारी प्रतिदिन अपने आवंटित गांवों व वार्डों का भ्रमण करेंगे तथा सुरक्षा के दृष्टिगत रात्रि गश्त बढ़ाएंगे। जनसंवाद को मजबूत करने के लिए नियमित नागरिक चौपालों का आयोजन किया जाएगा।

 

ग्राम प्रहरियों को प्रोत्साहन: ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में ग्राम प्रहरियों की भूमिका को अहम बताते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें उपहार भेंट किए और उनके दायित्वों के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए।

 

क्षेत्रीय समस्याओं पर संवाद: थाने पर आयोजित गोष्ठी में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार, उभांव प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक उ०नि० किरण यादव उ० नि० शकील अहमद उ०नि० सुमित त्रिपाठी, उ०नि० नीरज यादव, उ०नि० सुभाषचंद्र यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे!

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!