यूपी
गुरसरांय पुलिस ने महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर,हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी
गुरसरांय (झांसी)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरसरांय थाना पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह भदौरिया,महिला कांस्टेबल मानसी राजपूत आदि ने महिलाओं से संवाद साधा और उन्हें आत्मरक्षा के टिप्स दिए। महिलाओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए,जिन्हें हाथों में लेकर महिलाओं ने सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।




