यूपी

गुरसरांय में होलिका दहन कार्यक्रम,हर्षोल्लास के साथ पुराने बस स्टैंड पर हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। नगर में होली पर्व के उपलक्ष्य में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह कार्यक्रम नगर के पुराने बस स्टैंड पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम रमेश मौर्य के सानिध्य में आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लिया। लोगों ने मिलकर पर्व की खुशियों को साझा किया। इस अवसर पर बुंदेली गीत एवं भजन मंडली द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इन लोकगीतों की धुन पर उपस्थित लोग देर तक झूमते रहे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवी बन गया। होलिका दहन का विधिवत पूजन थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान द्वारा किया गया। इस पूरे आयोजन में सामाजिक सौहार्द,परंपरा और आपसी भाईचारे की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। जिसने होली पर्व के उत्साह को और बढ़ा दिया। इस दौरान कार्यक्रम में अखिलेश पिपरैया,सतीश चौरसिया, रामनारायण पस्तोर,मनीष मौर्य,जयवर्धन मौर्य,मानसिंह चौहान,राहुल घोष,राजाबाबू मौर्य,रहमान खान,राघवेन्द्र कुशवाहा,राम मौर्य,हेमंत चौहान,यशवर्धन मौर्य,आयुष कुशवाहा,रामराज राजपूत,सतेंद्र मौर्य,आरिफ खान सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!