यूपी

टहरौली पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी की भैंस,पड़िया और पिकअप के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। टहरौली थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मवेशी चोरी के मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई एक भैंस, दो पड़िया, 1,300 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (UP 93 T 1578) बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक टहरौली सरिता मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 180/2026 धारा 305(क) BNS से जुड़े दो अभियुक्तों संदीप यादव और दिलीप उर्फ दीपू निवासी सिलोरी को सिलोरी तिराहा से दबोच लिया। बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रभाकान्त साहू,उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार,उपनिरीक्षक गिरजेश कुमार,कांस्टेबल सुभाष कुमार और कांस्टेबल धर्वेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!