लोकल न्यूज़

वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर गूंजा देशभक्ति का जज्बा

संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता(रानीगंज बाजार)

बैरिया, बलिया। ग्राम सभा मधुबनी स्थित महंथ जी के मठिया परिसर में शनिवार को वीर शहीद अब्दुल हमीद का शहादत दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुभाषिनी अली तथा विशिष्ट अतिथि बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद अब्दुल हमीद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
मुख्य अतिथि सुभाषिनी अली ने शहीद अब्दुल हमीद के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश को उनके शौर्य और जज्बे से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर महंगाई, बेरोजगारी एवं किसानों-मजदूरों की समस्याओं का मुद्दा उठाया तथा युवाओं से आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखने की अपील की।
विधायक जय प्रकाश अंचल ने कहा कि 1965 के भारत-पाक युद्ध में अब्दुल हमीद ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मन के टैंकों को ध्वस्त कर देश की आन-बान-शान की रक्षा की। ऐसे वीर सपूत को श्रद्धांजलि देना हम सभी का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अरुण कुमार यादव, दिलीप सिंह, शकील खान, संतोष सिंह, रमेश सिंह, मुहम्मद रफीक, आरिफ खान, सिकंदर बादशाह, खजांची राय, पारसनाथ वर्मा, राकेश वर्मा, सरदार सिंह, मुनौवर, आफताब आलम, मुमताज हुसैन सहित पूर्व सैनिक, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
आयोजक मुहम्मद इसराइल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया। अध्यक्षता सूबेदार श्री त्रिलोकी जी ने तथा संचालन विनायक मौर्या ने किया। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!