Uncategorized

खड़की-पांढरी में सज रही जुए की महफिल, करोड़ों के दांव का दावा; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

रात 10 बजे बाद टेंट में जमता है खेल, महाराष्ट्र सहित कई जिलों से पहुंच रहे खिलाड़ी; रास्तों पर कथित तौर पर तैनात रहते हैं निगरानीकर्ता

 

 

मुलताई। थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम

खड़की (पाढंरी)में इन दिनों बेखौफ जुआ चला रहा है। जहां रोज रात में ताश के 52 पत्‍तो के साथ महफिल जम रही है, जिसकी जानकारी पुलिस को होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही है। सुत्रो के अनुसार महाराष्‍ट्र के बड़े जुआ गेंग के सदस्‍य महाराष्‍ट्र निवासी मिलिंद,परजीत ,मोसिन ,फारूख, मोनू,गोलू के साथ मुलताई के 3 सफेद पोश मिलकर ग्राम खड़की में एक बड़ा जुआ घर चला रहे है। जहां रोज रात में करोड़ो रूपए का भट्टा चलाया जा रहा है। सूत्र बताते बीते रविवार रात करीब 3 करोड के दांव लगाए गए है। ग्राम खड़की में जंगल को जाने वाले रास्‍ते से कुछ दूरी पर किसी नान्‍ही बाई के खेत में एक वाटर प्रुफ टेंट लगाया गया है,जिसमें रोज रात में शराब, खाने पीने एवं लाईट की समुचित व्‍यवस्‍था की जाती है। जहां रोज रात में 10 बजे के बाद महफिल सजती है जिसमें बड़ी संख्‍या में लोग अपने अपने वाहनो से अथवा जुआ घर संचालको के वाहनो से दांव लगाने पहुच रहे है।

 

मुलताई तथा महाराष्ट्र से पहुंच रहे है जुआरी

 

ग्राम खड़की के जुआ घर में नगर सहित आसपास के इलाको से खिलाडी दांव लगाने पहुंच रहे है। जुआ घर के मुख्‍य मार्ग तिराहे पर से एक रास्‍ता महाराष्‍ट्र और एक रास्‍ता पट्टन की ओर आता है जिसमें महाराष्‍ट्र से दांव लगाने आने वालो की संख्‍या ज्‍यादा बताई जा रही है। वही मुलताई सहित छिदंवाडा,प्रभात पट्टन,जलालखेड़ा,अमरावती, वरुड ,आमला के खिलाड़ी भी अपनी किस्‍मत अजमानें जुआं घर पहुच रहे है।

जगह जगह खड़े रहते है चौकीदार

 

ग्राम खड़की में चल रहे जुआ घर में महफिल सजते ही पांढरी जोड़ , पाबल जोड़, शेंदूरजना घाट जोड़ पर चौकीदार खड़े कर दिए जाते है, जो हर वाहन एवं आने जाने वाले व्‍यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखते है। किसी भी प्रकार की पुलिस अथवा अन्‍य प्रकार के संदेह वाले वाहन व्‍यक्ति की खबर तत्‍काल जुआ घर संचालक को दे दी जाती है,जिसके बाद पूरे खिलाड़ी अड्डे से गायब होकर डेम के पास या जंगल में गायब हो जाते है। जुआ घर जिस रास्‍ते पर संचालित किया जा रहा है उस रास्‍ते पर दिन के समय ही आवागमन ना के बराबर होता है। जो कि रात्रि के समय पुर्ण रूप से बंद हो जाता है केवल आसपास के खेत के कृषक ही अपने खेतो में आते जाते है। हमारी टीम ने आस पास के किसानों से जब बात की तो उन्‍होने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि एक दिन पुलिस की गाड़ी भी आई थी जिस समय खेल चालू था लेकिन पुलिस का वाहन बिना कार्रवाई वापस चली गई और खेल चलता रहा। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि जुआ फुल सेटिंग से चल रहा है,नहीं तो पुलिस खाली हाथ वापस नहीं आती।सुत्र तो यह भी बताते है कि कार्रवाई नहीं होने के पीछे एक जनप्रतिनिधि का हाथ है, जिसने कह रखा है कोई कार्रवाई नहीं होना चाहिए, आप का काम हो जाएगा। इस संबंध में वर्जन लेने के लिए टीआई को काल किया गया लेकिन उन्होने फोन नहीं उठाया।

 

इनका कहना….

कहीं भी जुआं नही चलने दिया जाएगा। पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी,यदि कर्मचारियों की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

वीरेंद्र कुमार जैन

पुलिस अ‍धीक्षक बैतूल

सौरभ सूर्यवंशी

जिला ब्यूरो चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!