E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेशयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

रायपुर में RPF का 42वां स्थापना दिवस कार्यक्रम, RPF DG सोनाली मिश्रा ने कहा- यात्रियों की सुरक्षा के साथ नशा मुक्ति अभियान पर भी रहा काम

देश के दूसरे राज्यों से पहुंचे RPF के जवान और अधिकारी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी हुए शामिल, संवाददाता रितेश तंबोली की रिपोर्ट

रायपुर में RPF का 42वां स्थापना दिवस कार्यक्रम, RPF DG सोनाली मिश्रा ने कहा- यात्रियों की सुरक्षा के साथ नशा मुक्ति अभियान पर भी रहा काम

 

देश के दूसरे राज्यों से पहुंचे RPF के जवान और अधिकारी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी हुए शामिल, संवाददाता रितेश तंबोली की रिपोर्ट

 

गोविंद साहू (रायपुर /भिलाई )

रायपुर: WRS कॉलोनी स्थित रेलवे वर्कशॉप ग्राउंड में सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. इस खास मौके पर आरपीएफ (RPF) के जवानों ने अपने शानदार अनुशासन और साहस का प्रदर्शन करते हुए भव्य मार्च पास्ट और परेड निकाली. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरपीएफ की महानिदेशक (DG) सोनाली मिश्रा और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए. आरपीएफ की DG सोनाली मिश्रा ने RPF को लगातार सुदृढ़ बनाने और नई तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर दिया. साथ ही कहा कि नशा मुक्ति अभियान पर भी RPF सक्रिय भूमिका निभा रही है.

 

 

 

RPF DG सोनाली मिश्रा ने कहा- यात्रियों की सुरक्षा के साथ नशा मुक्ति अभियान पर भी रहा काम

 

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की सराहना

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री जी को आना था लेकिन वो नहीं आ पाए. मैं RPF के पूरे अधिकारियों का पूरे दल, फोर्स के मेंबर का छत्तीसगढ़ की धरती पर बहुत-बहुत स्वागत और अभिनंदन करता हूं. ऐसे समय पर आरपीएफ की पूरी फोर्स आई है जब छत्तीसगढ़ की धरती नक्सल मुक्त हो गया है. रेलवे और RPF ने किरंदुल, दंतेवाड़ा जैसे दुर्गम क्षेत्रों में बहुत कठिन परिस्थितियों में भी काम किया है. जहां पर बम ब्लास्ट होते थे, रेलवे की पटरियों को उखाड़ दिया जाता था. आरपीएफ की फोर्स ने अच्छा काम किया है.

 

 

हम लोगों ने रेलवे की प्रदर्शनी देखी कि अब रेलवे किस प्रकार से टेक्नोलॉजी का उपयोग कर, आईटी का उपयोग कर, ड्रोन का उपयोग कर बहुत तेजी से रेलवे में अपराध को रोकने के लिए काम कर रहा है. RPF कि DG सोनाली मिश्रा ने पूरी फोर्स को आज यहां पर इनकरेज किया. यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी RPF अच्छा काम कर रहा है.- सांसद बृजमोहन अग्रवाल

 

RPF 42nd Raising Day celebration

देश के दूसरे राज्यों से पहुंचे RPF के जवान और अधिकारी

 

महिलाओं की सुरक्षा पर भी फोकस

 

RPF कि DG ने बताया कि रेल मंत्री ने पूरी फोर्स को इक्विप्ड करने के लिए बहुत सहयोग किया है. बहुत सपोर्ट किया है. निश्चित रूप से हमारे देश में सबसे ज्यादा अगर ट्रैवल किसी माध्यम से होता है तो आम आदमी, गरीब आदमी ट्रैवल करता है, वह हमारी रेल है. महिलाएं काफी मात्रा में लोकल ट्रेन में सुरक्षित यात्रा कर सके इसके लिए RPF पूरी व्यवस्था कर रहा है. हमारे छत्तीसगढ़वासियों के तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई हैं.

 

आरपीएफ का 42वां स्थापना दिवस हम रायपुर में मना रहे हैं. मुझे यहां आकर अच्छा महसूस हो रहा है. वह इसलिए भी हो रहा है कि मेरा कार्डर मध्य प्रदेश है, लेकिन मैंने अपनी ट्रेनिंग बिलासपुर से शुरू की है. अपने काम करने के तरीके के साथ आज के जो चैलेंजेस आ रहे हैं और जो आने वाले चैलेंजेस को देखते हैं तो यह बहुत आवश्यक है कि हम वो सब तकनीक को भी आत्मसात करें जिससे कि हम बेहतर सुरक्षा सभी पैसेंजर को दे पाए. साथ ही रेलवे की सुरक्षा के लिए जितनी हमारी जो प्रॉपर्टी है उसको भी सुदृढ़ कर पाए.- RPF DG सोनाली मिश्रा

 

RPF 42nd Raising Day celebration

WRS कॉलोनी स्थित रेलवे वर्कशॉप ग्राउंड में सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

 

ड्रग्स के खिलाफ अभियान में भी RPF सक्रिय

DG ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अभी जो अभियान शुरू किया है. नशा मुक्त अभियान का उसमें भी RPF रेलवे की पूरी ऑफिसर टीम मिलकर बहुत सक्रिय रूप से काम कर रही है. जो टारगेट रखा है उसमें भी हम हर प्रकार से सहयोग कर रहे हैं. जैसा कि मैंने रेलमंत्री जी के मैसेज में भी बताया कि बच्चों की सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही सभी वर्ग के लोग रेलवे में सफर करते हैं. उनकी सुरक्षा को भी सुदृढ़ करने के लिए बहुत सारे कदम उठाए जा रहे हैं.

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!