भिलाई नगर निगम चुनाव :कांग्रेस बीजेपी ने तैयारियां की तेज, अपनी-अपनी जीत का दावा
भिलाई नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं

भिलाई नगर निगम चुनाव :कांग्रेस बीजेपी ने तैयारियां की तेज, अपनी-अपनी जीत का दावा
भिलाई नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं
गोविंद साहू (रायपुर /भिलाई )
भिलाई : भिलाई नगर निगम मे दिसंबर में प्रस्तावित चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. निगम की सत्ता पर कब्जा जमाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपनी-अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं. दोनों ही दलों में संगठनात्मक बैठकों का दौर जारी है. पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति समझाने के साथ ही बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और मतदाताओं से सीधा संपर्क स्थापित करने पर जोर दे रहे हैं. चुनाव से पहले दोनों दलों ने जीत का दावा करते हुए अपनी-अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है
70 वार्डों में जीत का लक्ष्य लेकर उतरेगी बीजेपी
भिलाई नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं और वर्तमान में निगम में कांग्रेस का कब्जा है.ऐसे में आगामी चुनाव बीजेपी के लिए निगम की सत्ता हासिल करने की चुनौती है, जबकि कांग्रेस के सामने अपनी सत्ता बरकरार रखने की जिम्मेदारी है. इसे देखते हुए बीजेपी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की लगातार बैठकें हो रही हैं.
कांग्रेस बीजेपी ने तैयारियां की तेज
बीजेपी चुनाव के लिए हमेशा तैयार
इन बैठकों में कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने, घर-घर संपर्क करने और पार्टी की नीतियों एवं सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए जा रहे हैं. भिलाई नगर निगम में बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है. उनके मुताबिक, पार्टी ने बूथ स्तर तक अपनी टीम तैयार कर ली है और कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है.
Activity at bjp office
बीजेपी कार्यालय में भी चहलकदमी बढ़ी
बीजेपी इस बार सभी 70 वार्डों में पार्षद जिताने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी. भिलाई नगर निगम में बीजेपी का महापौर बनाने का लक्ष्य भी पार्टी ने तय किया है. – भोजराज सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष, भिलाई निगम
कांग्रेस भी दिखा रही है दम
विकास कार्यों के दम पर सत्ता में वापसी का कांग्रेस को भरोसा दूसरी ओर, कांग्रेस भी चुनावी तैयारियों में पीछे नहीं रहना चाहती.पार्टी की ओर से बैठकों के जरिए संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करने की कवायद की जा रही है.कांग्रेस नेता और निगम के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आदित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जनहित से जुड़े कई फैसले लिए गए और निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए गए हैं. उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और संगठन स्तर पर लगातार बैठकें की जा रही हैं.
Veteran Congress leaders holding meetings
कांग्रेस के दिग्गज ले रहे हैं बैठकें
निगम क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों और जनता के बीच पार्टी की सक्रियता के आधार पर कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी.आगामी चुनाव के बाद भी भिलाई नगर निगम में कांग्रेस का ही महापौर बनेगा- आदित्य सिंह,पार्षद एवं एमआईसी मेंबर
सत्ता की जंग में आमने-सामने होंगे दोनों दल
भिलाई नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी राजनीतिक टक्कर के आसार हैं. बीजेपी जहां निगम में अपनी सत्ता स्थापित करने की रणनीति पर काम कर रही है, वहीं कांग्रेस मौजूदा राजनीतिक बढ़त को बरकरार रखने की कोशिश में जुटी है. दोनों दलों के दावों के बीच अब नजर इस बात पर रहेगी कि उनकी चुनावी रणनीति, संगठन की सक्रियता और मतदाताओं से संपर्क कितना प्रभावी साबित होता है. फिलहाल चुनाव की तैयारियों ने भिलाई की राजनीति में सरगर्मी बढ़ा दी है.
