E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*CM हाउस के गेट पर हंगामा

पुलिस पर युवक ने किया हमला!!*

*CM हाउस के गेट पर हंगामा, पुलिस पर युवक ने किया हमला!!*

 

अभिषेक दुबे(संभाग ब्यूरो चीफ)

रायपुर: राजधानी रायपुर में आज सुबह CM हाउस के गेट पर जमकर हंगामा देखने को मिला, जहां एक अज्ञात युवक पुलिस से भिड़ गया और उनपर हमला भी कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ जारी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवक CM हाउस में घुसने की कोशिश कर रहा था, जब डायल 112 की टीम ने रोका, तो उसने उनपर ही हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस को भी युवक को काबू में करने के लिए लाठी भांजना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!