E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशधर्मयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*रायपुर के गर्व ने दिल्ली में अखिल भारतीय स्वर संगम प्रतियोगिता में जीता द्वितीय स्थान!!*

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को नोएडा में आयोजित की गई थी,

*रायपुर के गर्व ने दिल्ली में अखिल भारतीय स्वर संगम प्रतियोगिता में जीता द्वितीय स्थान!!*

 

शेखर ठाकुर(छत्तीसगढ़)

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके के निवासी मयूर बैद के मेधावी पुत्र गर्व बैद ने राष्ट्रीय स्तर पर शहर और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), रायपुर में अध्ययनरत गर्व बैद ने दिल्ली के नोएडा में आयोजित प्रतिष्ठित “ऑल इंडिया स्वर संगम प्रतियोगिता” में तबला वादन कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को नोएडा में आयोजित की गई थी, जिसमें देश भर से आए कई प्रतिभावान युवा संगीतकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बीच गर्व बैद ने अपनी लय, ताल और उंगलियों के बेहतरीन जादू से निर्णायकों और श्रोताओं का मन मोह लिया और दूसरा स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया।इस शानदार उपलब्धि पर उनके परिवार, विद्यालय परिवार और संगीत प्रेमियों में अत्यधिक हर्ष का माहौल है। सभी ने गर्व बैद को इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और कला के क्षेत्र में और भी ऊंचाइयां छूने की शुभकामनाएं दी हैं।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!