सड़क किनारे गूंजी किलकारी! संकट में महिला के लिए फरिश्ता बनी पेट्रोलिंग टीम
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मानवता की मिसाल देखने को मिली है

*सड़क किनारे गूंजी किलकारी! संकट में महिला के लिए फरिश्ता बनी पेट्रोलिंग टीम!!*
कलपी दुबे(जिला रिपोर्टर)
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मानवता की मिसाल देखने को मिली है, जहां सोनोग्राफी और नियमित जांच के लिए पति के साथ अस्पताल जा रही एक गर्भवती महिला को रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद पेट्रोलिंग टीम और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से सड़क किनारे महिला की डिलीवरी कराई गई। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैंजानकारी के अनुसार, गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम टेंगनाबरपारा निवासी कुसुमलता सिन्हा अपने पति सतीश सिन्हा के साथ सोनोग्राफी और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने धमतरी जा रही थीं। इसी दौरान फागुनदहा चौक के पास उन्हें अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। स्थिति को देखते हुए वह सड़क किनारे बैठ गईंराहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना हाईवे पेट्रोलिंग टीम को दी। सूचना मिलते ही आरक्षक मनोज मेश्राम, आरक्षक थमेंद्र देवांगन और वाहन चालक हीरेन्द्र साहू मौके पर पहुंचे। महिला की स्थिति को देखते हुए पेट्रोलिंग टीम ने पुरुर शासकीय अस्पताल से स्वास्थ्यकर्मियों को अपने वाहन से घटनास्थल तक पहुंचायामौके पर पहुंचीं स्वास्थ्य विभाग की सीएचओ माधवी धुरु, स्टाफ नर्स भारती साहू और वार्ड आया यशोमति साहू ने प्रसव कराने में अहम भूमिका निभाई। स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से महिला ने सड़क किनारे ही एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया, जिसका वजन 3 किलो 200 ग्राम बताया गया है।प्रसव के बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने जच्चा और नवजात को आगे की देखभाल के लिए पुरुर शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों की स्थिति सुरक्षित बताई गई है।

