E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशयुवाराज्यलोकल न्यूज़

*पिता से कहा था वॉक करने जा रही हूं

फ्लाईओवर के नीचे मिली बेटी की लाश!!*

*पिता से कहा था वॉक करने जा रही हूं, फिर फ्लाईओवर के नीचे मिली बेटी की लाश!!*

 

संगीता सिंह (क्राइम रिपोर्टर राजनांदगाव)

दुर्ग: भिलाई में 21 साल की युवती ने बुधवार को पॉवर हाउस फ्लाई ओवर से छलांग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वह अपने घर से वॉक करने के लिए निकली थी. इस दौरान अचानक उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया. मृतिका की पहचान खुर्शीपार निवासी पूनम अहिरवार के रूप में हुई. घटना छावनी थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, पूनम अहिरवार लंबे वक्त से मिर्गी की बिमारी थी. युवती मिर्गी के दौरों से परेशान रहती थी. परिवार एम्स अस्पताल में युवती का इलाज करा रहा था. घटना की सुबह वह अपने पिता से बाहर वॉक करने की बात कहकर घर से निकली थी. इसी बीच पॉवर हाउस फ्लाईओवर पर अचानक उसने छलांग लगा दी.घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. वहीं फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. प्रारंभिक जांच में फ्लाईओवर से नीचे गिरने से मौत की वजह बताई गई. पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. वहीं उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. फिलहाल सवाल है कि क्या घटना के वक्त युवती को मिर्गी का दौरा पड़ा था, या फिर उसने आत्महत्या की. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!