E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*तंत्र-मत्र के बहाने से रकम दुगनी करने का झांसा देकर ठगी करना

पीड़िता से छेड़छाड़ करने वाले आरोपीगणों को बोरतलाव पुलिस ने किया गिरफ्तार।!!*

*तंत्र-मत्र के बहाने से रकम दुगनी करने का झांसा देकर ठगी करना एवं पीड़िता से छेड़छाड़ करने वाले आरोपीगणों को बोरतलाव पुलिस ने किया गिरफ्तार।!!*

 

कलपी दुबे(जिला रिपोर्टर )…

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ के मार्ग दर्शन में थाना बोरतलाव के अपराध क्रमांक 78/2026 के आरोपीगणों के द्वारा पैसों की बारिश करने एवं रकम दुगनी करने के नाम पर ठगी करने के उद्देश्य से पीड़िता को ग्राम बैगाटोला थाना बोरतलाव आरोपी राधेलाल उईके ने अपने घर पर बुलाने पर पीड़िता अपने परिचितों के साथ पहुंची थी, जहां पर आरोपी के द्वारा ग्राम बरनाराकला के तन्ने खान को बुलवाया गया जहां तन्ने खान द्वारा पीड़िता को दूसरे कमरे में ले जाकर 10,000/रूपये को दुगुना करने के लिए अपने पास ले लिया और कहा कि अगर तुम पर देवी आती है, तभी रकम दुगने हो पायेगंे। देवी को लाने के लिए तुम्हे मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाना पड़ेगा कहकर पीड़िता का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा, जिस पर पीड़िता के द्वारा विरोध करने पर आरोपी तन्ने खान अपने साथी राधेलाल उईके के साथ घटना स्थल से फरार हो गया। पीड़िता के द्वारा थाना आकर घटना के संबंध में आवेदन पेश करने पर थाना बोरतलाव पुलिस के द्वारा उक्त मामले में एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और पीड़िता से ठगी किये 10,000/रूपये को आरोपी से बरामद कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को जेल दाखिल किया गया।

नाम आरोपी – (1) तन्ने खान पिता स्व0 अहमद खान उम्र 60 वर्ष निवासी बरनाराकला थाना

(2) राधे लाल उइके पिता स्व0 मोदीराम उम्र 63 वर्ष निवासी बैगाटोला थाना बोरतलाव जिला राजनांदगांव

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!