Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने किया श्री आटो मोबाइल्स पेट्रोल पम्प का उद्घाटन

गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ल ने बड़े वन के निकट स्थित “श्री आटो मोबाइल्स” पेट्रोल पम्प का विधि-विधान से उद्घाटन किया।

बस्ती मंगलवार को क्षेत्र में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ल ने बड़े वन के निकट स्थित “श्री आटो मोबाइल्स” पेट्रोल पम्प का विधि-विधान से उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में महेश शुक्ल ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालात के कारण ऊर्जा संकट की स्थिति बनी हुई है। ऐसे दौर में क्षेत्र में एक और पेट्रोल पम्प का शुरू होना आम जनता के लिए बड़ी राहत की बात है। इससे लोगों को ईंधन के लिए दूर-दूर तक भटकना नहीं पड़ेगा और समय की भी बचत होगी।

उन्होंने कहा कि इस तरह की सुविधाएं क्षेत्र के विकास को नई गति देती हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

पेट्रोल पम्प के प्रबंधक ओम नारायण पाण्डेय ने बताया कि “श्री आटो मोबाइल्स” का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर और विश्वसनीय सेवा प्रदान करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पेट्रोल और डीजल की गुणवत्ता तथा नाप-तौल में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर विधायक राजेन्द्र चौधरी, पुरूषोत्तम पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, डा. आशीष नारायण त्रिपाठी, राकेश पाण्डेय, अजय पाण्डेय, मो. सईद, मो. आलम, विवेक गिरोत्रा, चन्द्रशेखर मुन्ना, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’, विजय पाल, राकेश गुप्ता, अमित गुप्ता, अनिल कुमार मिश्र, सन्तोष पाण्डेय, अशोक सिंह, संजय सिंह, सुधांशु चौधरी सहित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। नए पेट्रोल पम्प के संचालन शुरू होने से बस्तीवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखाl गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!