Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

मानवता की सेवा: ‘पयाम-ए-इंसानियत फोरम’ ने वृद्धाश्रम में बाँटी खुशियाँ

आश्रम के बुजुर्गों से मिले फोरम की बेल्थरा रोड यूनिट के सदस्य

बलिया। ‘ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम’ की बेल्थरा रोड यूनिट द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक सराहनीय पहल की गई। फोरम की टीम ने अवायां गांव स्थित “वृद्धाश्रम” का दौरा कर वहाँ रह रहे बुजुर्गों का हाल-चाल जाना और उनके साथ समय बिताया।

बुजुर्गों के बीच पहुँची टीम

आश्रम पहुँचने के बाद पयाम-ए-इंसानियत की टीम ने सबसे पहले आश्रम के इंचार्ज से मुलाकात की और वहाँ की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद टीम के सदस्यों ने आश्रम में मौजूद बुजुर्गों से व्यक्तिगत रूप से बात की, उनकी खैरियत मालूम की और उनका हौसला बढ़ाया।

बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से टीम की ओर से एक छोटा सा तोहफ़ा पेश किया गया, जिसमें बिस्किट, पानी और फल के साथ कुछ अन्य सामान शामिल थे। फोरम के सदस्यों ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा और उनकी दुआएं लेना ही इंसानियत का सबसे अहम फर्ज़ है।

इस नेक कार्य में पयाम-ए-इंसानियत टीम के निम्नलिखित सदस्य मुख्य रूप से शामिल रहे:

जनाब अहमद मुजतबा (झन्ने) साहब, मौलाना अब्दुल वासे नदवी, मुफ्ती अबसार अहमद नदवी, हाफ़िज़ अतीक़ अहमद, हाफ़िज़ नजी इमाम।

इस अवसर पर मौलाना अब्दुल वासे नदवी ने कहा  पयाम-ए-इंसानियत फोरम का मुख्य उद्देश्य जाति और धर्म से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करना और समाज में आपसी प्रेम व भाईचारे को बढ़ावा देना है।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!