Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

जनगणना को लेकर जागरूकता बढ़ाने एसडीएम की पहल, स्वयं भरा स्व-गणना फॉर्म। आष्टा। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नितिन कुमार टाले द्वारा जनगणना के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय पहल की गई है। उन्होंने स्वयं अपना स्व-गणना फॉर्म भरकर न केवल अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया

एमपी छत्तीसगढ़ डिप्टी स्टेट हेड जितेंद्र राठौर पहलवान की रिपोर्ट

बल्कि आमजन के सामने एक सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

एसडीएम श्री टाले के निर्देशन में तहसील कार्यालय के समस्त कर्मचारियों के भी स्व-गणना फॉर्म भरवाए गए, जिससे प्रशासनिक अमले में जागरूकता का सकारात्मक माहौल बना और इस महत्वपूर्ण कार्य के प्रति गंभीरता भी स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को स्व-गणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना, उन्हें इसकी उपयोगिता समझाना तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। कर्मचारियों के माध्यम से यह संदेश तेजी से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है, जिससे जनगणना के प्रति रुचि और सहभागिता बढ़ रही है।

स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की जा रही है और इसे जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!