Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

पहले ही प्रयास में NEET UG 2026 क्वालिफाई, बरुआसागर की समृद्धि पुरोहित ने हासिल की 4093वीं ऑल इंडिया रैंक

 

बरुआसागर/झांसी। बरुआसागर के सनौरा मोहल्ला निवासी समृद्धि पुरोहित ने NEET UG 2026 में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने पहले ही प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4093 प्राप्त की है। समृद्धि की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे बरुआसागर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

समृद्धि ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ-साथ NEET UG 2026 में भी सफलता प्राप्त की। उनकी प्रारंभिक एवं स्कूली शिक्षा सजदेवा इंटर कॉलेज, रायपुर से हुई। उन्होंने नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या और कोचिंग के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का आधार बताया। तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखकर पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया।

समृद्धि ने बताया कि उनकी मां डॉ. सुषमा पुरोहित ने तैयारी के दौरान हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन किया और कठिन समय में उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण सबसे महत्वपूर्ण हैं।

समृद्धि के पिता डॉ. दीपक पुरोहित और माता डॉ. सुषमा पुरोहित मूल रूप से सनौरा मोहल्ला, बरुआसागर के निवासी हैं तथा वर्तमान में रायपुर (मध्य प्रदेश) में चिकित्सकीय सेवाएं दे रहे हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार में जश्न का माहौल है।

समृद्धि की सफलता की खबर मिलते ही उनके चाचा राजीव शर्मा, आलोक शर्मा और अनूप शर्मा सहित पड़ोसी नीरज राय, मनोज राय, कृष्णकांत मिश्रा, फजलुर रहमान, कृष्ण गोपाल, डॉ. सुनील कुशवाहा एवं सुनीत साहू ने परिवार को शुभकामनाएं दीं और समृद्धि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महज 18 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में NEET UG 2026 में 4093वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर समृद्धि पुरोहित ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी सफलता क्षेत्र के उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का साहस रखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!