Uncategorized

बिना अनुमति बोरवेल खनन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई: बोरिंग मशीन जब्त

एमपी छत्तीसगढ़ डिप्टी स्टेट हेड जितेंद्र राठौर पहलवान की रिपोर्ट

बिना अनुमति बोरवेल खनन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई: बोरिंग मशीन जब्त

भैरूंदाः बिना अनुमति बोरवेल खनन के खिलाफ पुलिस ने एक सख्त कदम उठाते हुए एक बोरिंग मशीन जब्त की है। यह कार्रवाई भैरूंदा पुलिस ने रात के गश्त के दौरान की, जब दुर्गा चौक के पास डूडी कांप्लेक्स में अवैध रूप से बोरवेल खनन पाया गया।

 

पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद श्रवण पंवार से बोरवेल खनन की अनुमति के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए। दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थता जताने पर पुलिस ने बोरिंग मशीन के साथ उसके लोडेड उपकरण भी जब्त कर लिए। श्रवण पंवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

 

इस कार्रवाई का नेतृत्व उप निरीक्षक कौशलेन्द्र बघेल, लोकेश सोलंकी, आरक्षक विपिन जाट, सतेन्द्र दोहरे और सैनिक मद्दूलाल ने किया।

 

महत्वपूर्ण निर्देशः कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने जिले में 31 जुलाई तक बिना अनुमति के बोरवेल खनन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!