Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

वेतन से लिखा भविष्य: विधायक भंवरा की मदद पर बालिका का भावुक पत्र, पढ़कर नम हुईं आंखें”

 

Oplus_131072

कांटाफोड़ – बागली विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा की एक संवेदनशील मिसाल सामने आई है, जहां विधायक मुरली भंवरा ने अपने वेतन से 25 हजार रुपये देकर एक जरूरतमंद बालिका की शिक्षा का जिम्मा उठाया। खास बात यह रही कि इस मदद के बाद बालिका ने अपने हाथों से एक भावुक पत्र लिखकर विधायक का आभार जताया, जिसे सुनकर मौजूद लोग भावुक हो उठे।
जानकारी के अनुसार, विधायक मुरली भंवरा द्वारा सेवा सदन बागली में आयोजित जनता दरबार में कांटाफोड़ नगर के वार्ड क्रमांक 3 की बालिका नेहा (पिता प्रेम लडोलिया) ने अपनी आर्थिक स्थिति बताते हुए पढ़ाई जारी रखने में असमर्थता जताई थी। पिता के पानी-पतासे के ठेले से जैसे-तैसे परिवार का गुजारा होने के कारण उसकी शिक्षा रुकने की कगार पर थी।
बालिका की इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए विधायक भंवरा ने तत्काल अपने वेतन से सहयोग देने का निर्णय लिया। शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर, कांटाफोड़ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 25 हजार रुपये की राशि बालिका के परिवार एवं विद्यालय प्रबंधन को सौंपी।
भावुक पत्र ने छू लिया हर दिल
इस दौरान बालिका नेहा द्वारा लिखा गया एक हस्तलिखित पत्र भी सामने आया, जिसमें उसने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि “आपके द्वारा दी गई राशि मेरे विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई जारी रखने और सपनों को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहयोग है। आपके आशीर्वाद से मैंने कक्षा 12वीं में प्रथम श्रेणी प्राप्त की है और आगे भी पढ़ाई जारी रखना चाहती हूं, ताकि अपने माता-पिता और परिवार का नाम रोशन कर सकूं।”
पत्र में बालिका ने यह भी उल्लेख किया कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से विधायक भंवरा द्वारा क्षेत्र में शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखती रही है और उसी से प्रेरित होकर उसने अपनी बात जनता दरबार में रखी।
“शिक्षा पैसे के अभाव में नहीं रुकनी चाहिए” – विधायक भंवरा
विधायक मुरली भंवरा ने कहा कि वे स्वयं शिक्षक रह चुके हैं और विद्यार्थियों की समस्याओं को भलीभांति समझते हैं। उन्होंने कहा, “जब बालिका ने अपनी समस्या बताई, तभी मैंने तय कर लिया था कि एक भी छात्र की पढ़ाई केवल आर्थिक अभाव के कारण नहीं रुकनी चाहिए। इसलिए मैंने अपने मानदेय से सहायता देने का निर्णय लिया।”
इस अवसर पर जिला सलाहकार समिति सदस्य प्रदीप डाबी, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य, समिति कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि बलदाऊ दुबे, पार्षद अनिरुद्ध शर्मा एवं किसान नेता दीपचंद मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!