Uncategorized

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात, विधायक मुरली भंवरा के प्रयास लाए रंग लोहारदा, सतवास और कांटाफोड़ नगर परिषदों के विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

Oplus_131072

कांटाफोड़ – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बागली विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात दिए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। बागली विधायक मुरली भंवरा के सतत प्रयासों से नगर परिषद लोहारदा, सतवास एवं कांटाफोड़ के विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
स्वीकृत राशि में नगर परिषद लोहारदा को 1 करोड़ 72 लाख रुपए, नगर परिषद सतवास को 1 करोड़ 92 लाख रुपए तथा नगर परिषद कांटाफोड़ को 1 करोड़ 90 लाख रुपए प्रदान किए गए हैं। इस राशि से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
राशि स्वीकृत होने के बाद नगर परिषद लोहारदा एवं सतवास के सीएमओ सतीश घावरी तथा नगर परिषद कांटाफोड़ के सीएमओ मुकेश चौबे बागली पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक मुरली भंवरा का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए स्वीकृति मिलने पर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक मुरली भंवरा ने कहा कि बागली विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नगरीय क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, निर्माण कार्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत राशि से क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी।
नगर परिषदों को मिली इस सौगात से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है तथा विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!