Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
राजस्थान

कवाई पुलिस का मानवीय चेहरा

वर्दी में इंसानियत” की मिसाल बने थानाधिकारी राजपाल सिंह तंवर

कवाई पुलिस का मानवीय चेहरा

 

“वर्दी में इंसानियत” की मिसाल बने थानाधिकारी राजपाल सिंह तंवर

“वर्दी में सिर्फ कानून का नहीं, इंसानियत का भी मान रखते हैं,

थानाधिकारी राजपाल सिंह तंवर हर जरूरतमंद की पहचान रखते हैं…”

 

कवाई।

भीषण गर्मी की तपती दोपहर में जहां लोग राहत और साये की तलाश करते नजर आए, वहीं थाना कवाई पुलिस मानवता और जनसेवा की मिसाल बनकर जरूरतमंदों के बीच पहुंची। थाना प्रभारी राजपाल सिंह तंवर के नेतृत्व में थाना कवाई पुलिस द्वारा गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को फूड पैकेट और ठंडे पानी की बोतलों का वितरण किया गया। पुलिस की इस संवेदनशील पहल ने आमजन के दिलों को छू लिया।

 

“जहां तपती धूप में लोग साया ढूंढते नजर आए,

वहां राजपाल सिंह तंवर मदद बनकर सामने आए…”

 

थाना कवाई पुलिस द्वारा किया गया यह सेवा कार्य केवल एक दिन की पहल नहीं, बल्कि लगातार जारी जनसेवा का हिस्सा है। इससे पूर्व भी थानाधिकारी राजपाल सिंह तंवर द्वारा एक दिव्यांग व्यक्ति को सहायता स्वरूप ट्राई साइकिल भेंट की गई थी, ताकि वह अपने दैनिक जीवन को सुगमता से जी सके। इसके अलावा पूर्व में भी जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को भोजन के पैकेट वितरित कर राहत पहुंचाई गई थी।

 

“खाकी की असली ताकत सिर्फ कार्रवाई में नहीं होती,

गरीब के चेहरे की मुस्कान में भी पुलिस की जीत होती…”

 

कवाई पुलिस की इन मानवीय पहलों ने यह साबित कर दिया है कि राजस्थान पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति के दुख-दर्द में सहभागी बनकर सेवा का धर्म निभा रही है। जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरित करना पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाता है।

 

थानाधिकारी राजपाल सिंह तंवर ने कहा कि पुलिस का कर्तव्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना भी है। राजस्थान पुलिस “सेवार्थ कटिबद्धता” के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए आमजन के बीच विश्वास, सुरक्षा और अपनत्व की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

 

“ना शोहरत की चाह, ना वाहवाही का इंतजार,

जनसेवा को ही बनाया राजपाल सिंह तंवर ने अपना संस्कार…”

 

क्षेत्रवासियों ने थाना कवाई पुलिस की इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस का ऐसा मानवीय चेहरा समाज में भरोसा और सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करता है। लोगों ने कहा कि जब पुलिस जरूरतमंदों के बीच सहायता बनकर पहुंचती है, तब समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

 

“कानून का सम्मान भी, इंसानियत का साथ भी,

थाना कवाई को मिला है ऐसा जांबाज़ और संवेदनशील हाथ भी…”

 

“जो दर्द समझे जनता का, वही असली अधिकारी कहलाता है,

राजपाल सिंह तंवर जैसा अफसर ही पुलिस का मान बढ़ाता है…”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!