E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifधर्मराजस्थानलोकल न्यूज़

पिण्डवाड़ा में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, ईदगाह में अदा हुई नमाज

पिण्डवाड़ा में ईद-उल-फितर: नमाज, नेकी और भाईचारे का संदेश

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान (9571081159)

पिण्डवाड़ा(सिरोही)। पवित्र पर्व ईद-उल-फितर के अवसर पर शनिवार सुबह पिंडवाड़ा कस्बे में स्टेशन स्थित ईदगाह पर अकीदत और उल्लास के साथ नमाज अदा की गई। इस अवसर पर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।

ईद की नमाज जामा मस्जिद के इमाम गुलफाम साहब अशरफी ने अदा कराई। नमाज से पूर्व उन्होंने रमजान माह की अहमियत, रोजे की बरकत और इंसानियत के संदेश पर प्रकाश डाला। नमाज के पश्चात देश में अमन, शांति और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए विशेष दुआ की गई।

सुबह से ही ईदगाह परिसर में लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, जहां छोटे बच्चे नए कपड़ों में बेहद खुश नजर आए।

त्योहार के मद्देनजर प्रशासन द्वारा भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। ईद के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में खुशियों का माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर सेवइयों और मिठाइयों का आनंद लिया।

ईद-उल-फितर का यह पर्व समाज में प्रेम, त्याग, आपसी सद्भाव और एकता का संदेश देता है, जिसे पिंडवाड़ा में सभी समुदायों ने मिलकर साकार किया।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!